RCCB क्या है? | RCCB का उपयोग, 30mA और 100mA के बीच अंतर | RCCB से घर की सुरक्षा कैसे करें?

RCCB क्या है और घर में इसे क्यों लगाना चाहिए? जानिए RCCB के प्रकार, 30mA और 100mA के बीच अंतर, इन्वर्टर वाले घरों में 4 pole RCCB का महत्व, और लीकेज करंट से सुरक्षा के उपाय।

ELECTRICALHOUSE WIRINGRCCBMCBELECTRICAL SAFETY DEVICE

sonu pal [Sonu electrical and plumbing service]

7/12/20251 min read

🔌 RCCB क्या है?

RCCB का फुल फॉर्म है Residual Current Circuit Breaker। यह एक ऐसा सेफ्टी डिवाइस है जो सिर्फ मानव सुरक्षा (human safety) के लिए बनाया गया है। जब भी किसी कारण से करंट लीक होकर किसी इंसान के शरीर से होकर बहने लगता है, तो यह डिवाइस तुरंत ट्रिप होकर बिजली की सप्लाई को रोक देता है।

⚠️ ध्यान दें: RCCB शॉर्ट सर्किट या ओवरलोड को नहीं रोकता। इसके लिए MCB (Miniature Circuit Breaker) की जरूरत होती है।

⚙️ RCCB कैसे काम करता है?

RCCB, फेज और न्यूट्रल करंट में अंतर को मॉनिटर करता है। अगर कोई करंट लीक होता है, जैसे कि इंसान को झटका लगता है, तो करंट का संतुलन बिगड़ जाता है और RCCB तुरंत बिजली को बंद कर देता है।

🔎 महत्वपूर्ण:

  • RCCB न्यूट्रल करंट पर ट्रिप नहीं होता।

  • यह सिर्फ फेज करंट में लीक होने पर ही काम करता है।

🏡 RCCB का उपयोग घरों में क्यों जरूरी है?

  1. इंसान को बिजली के झटके से बचाने के लिए

  2. घरेलू उपकरणों को लीकेज करंट से बचाने के लिए

  3. इन्वर्टर सप्लाई से भी सेफ्टी पाने के लिए (4 pole RCCB जरूरी है)

  4. बार-बार ट्रिप होने की समस्या से बचने के लिए सही अर्थिंग जरूरी है

अगर घर की अर्थिंग नहीं है, तो करंट मिट्टी में जाने के बजाय वायरिंग में ही घूमेगा और आपके उपकरण खराब हो सकते हैं। साथ ही RCCB बार-बार ट्रिप करता रहेगा।

⚡ RCCB के प्रकार और उनकी उपयोगिता

🔹 30mA RCCB – मानव सुरक्षा के लिए सबसे उपयुक्त

  • Low Sensitivity Range

  • घर में लगाना सबसे बेहतर विकल्प

  • मानव शरीर के लिए सुरक्षित लिमिट 30mA मानी जाती है

🔹 100mA RCCB – इंडक्टिव लोड और हेवी घरेलू उपकरणों के लिए

  • High Sensitivity Range

  • मोटर, गीजर, इंडक्शन, इलेक्ट्रिक ओवन जैसे उपकरणों के लिए

🔹 10mA या उससे कम – स्पेसिफिक उपकरणों के लिए

  • मेडिकल उपकरण, लैब्स आदि में उपयोग होता है

  • पूरी वायरिंग के लिए नहीं लगाया जाता

🔲 RCCB के Pole प्रकार

  • 2 Pole RCCB – सिर्फ फेज और न्यूट्रल के लिए, बिना इन्वर्टर वाले घरों में

  • 4 Pole RCCB – इन्वर्टर सिस्टम वाले घरों के लिए, ताकि बैकअप लाइन से भी सेफ्टी मिले

📋 RCCB लगाते समय ध्यान रखने योग्य बातें

✅ घर में अर्थिंग (Earthing) अवश्य कराएं
MCB और RCCB दोनों का उपयोग करें, दोनों अलग-अलग सुरक्षा के लिए होते हैं
✅ इन्वर्टर हो तो 4 पोल RCCB लगाना अनिवार्य है
RCCB बार-बार ट्रिप कर रही है तो लीकेज करंट या अर्थिंग की कमी हो सकती है

✅ निष्कर्ष

घर की इलेक्ट्रिक सेफ्टी को नजरअंदाज करना जानलेवा हो सकता है। सिर्फ MCB लगवाकर सुरक्षित नहीं हुआ जा सकता। RCCB एक ऐसा डिवाइस है जो जान बचा सकता है। यह लीकेज करंट को पहचानता है और तुरंत बिजली की सप्लाई को बंद करता है। सही प्रकार और रेटिंग का RCCB चुनकर, प्रोफेशनल इलेक्ट्रिशियन से इंस्टॉल करवाना बेहद जरूरी है।